जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना*
सुल्तानपुर

लम्भुआ तहसील में कागजातों का ऐसा हाल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल

नहीं जाग रहा प्रशासन इससे पूर्व कुछ घटनाएं ऐसी हुई थी जिसमें तहसील के तमाम सर मुकदमे से संबंधित कागज गुम हुए थे जो सड़क के किनारे झाड़ियां में मिले थे

लम्भुआ, सुल्तानपुर। तहसील कार्यालय की छत और सीढ़ियों पर कागजात रखे होने की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिन अभिलेखों की सुरक्षा और व्यवस्थित रखरखाव तहसील प्रशासन की जिम्मेदारी है, वही कागजात खुले स्थानों पर नजर आ रहे हैं।

*आखिर किसकी निगरानी में चल रहा तहसील कार्यालय?*

सवाल यह है कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था और अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद ऐसी स्थिति कैसे बनी? क्या संबंधित अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण नहीं किया या फिर निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ?

राजस्व अभिलेखों से आम लोगों के जमीन-जायदाद और अन्य महत्वपूर्ण मामले जुड़े होते हैं। ऐसे में इनके रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय हो सकती है।

*पुराने प्रकरण के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था?*

पूर्व में कागजात से जुड़े एक मामले में शैलेंद्र कुमार सिंह के निलंबन और बाद में बहाली का प्रकरण भी चर्चा में रहा था। वर्तमान मामले से उसका कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। लेकिन इस पुराने संदर्भ के बीच अब तहसील में कागजातों की स्थिति ने प्रशासनिक निगरानी पर नए सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

*अब जिलाधिकारी से जनता पूछ रही है सवाल*

क्या जिला प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएगा? कागजात छत और सीढ़ियों पर क्यों रखे गए? उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी की है? और यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो क्या जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी?

लम्भुआ तहसील की तस्वीरें अब प्रशासन के सामने एक सीधा सवाल बनकर खड़ी हैं—सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे है?

*अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।*