जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां

*थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की पहल से मुसहर बस्ती में जगमगाई खुशियों की रोशनी, मिठाई और फुलझड़ियां पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे*

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा: दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की रोशनी भरने का भी संदेश देता है। इसी मानवीय भावना को साकार करते हुए आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली मनाकर समाज में इंसानियत और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी तथा पुलिस टीम अपने हमराहियों के साथ बिनैका स्थित मुसहर बस्ती में पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने गरीब परिवारों के बच्चों के बीच मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। दीपावली के अवसर पर मिठाई और फुलझड़ियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनकी मुस्कान ने पूरे माहौल को उल्लास और आत्मीयता से भर दिया।

*वर्दी में दिखा इंसानियत का चेहरा, गरीबों के बीच पहुंची दीपावली की खुशियां*

पुलिसकर्मियों की यह पहल केवल मिठाई और पटाखे बांटने तक सीमित नहीं रही, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के बीच अपनत्व और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी लेकर पहुंची। बिना किसी दिखावे और औपचारिकता के पुलिस टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी खुशियों में सहभागी बनी। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की इस पहल ने यह साबित किया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

*पुलिस की पहल बनी चर्चा का विषय*

 दीपावली जैसे पावन पर्व पर मुसहर बस्ती में पहुंचकर गरीब बच्चों के बीच खुशियां बांटने का यह प्रयास सराहनीय रहा। पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और सेवा भावना ने लोगों को भावुक कर दिया। बच्चों की खिलखिलाहट और उनके चेहरों पर आई मुस्कान इस बात का प्रमाण बनी कि छोटी-सी पहल भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकती है। सचमुच, दीपावली की असली सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक खुशियों की रोशनी पहुंचे। आसपुर देवसरा पुलिस की यह पहल सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई।