जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना*
जौनपुर

सिंगरामऊ के देवेश दुबे का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*

लच्छीपट्टी गांव के होनहार युवा ने बढ़ाया जौनपुर का मान, परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

*सिंगरामऊ, जौनपुर।क्षेत्र के लच्छीपट्टी गांव निवासी होनहार युवा देवेश दुबे पुत्र डॉ. महेंद्र कुमार दुबे का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों, सगे-संबंधियों, मित्रों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देवेश दुबे ग्राम लच्छीपट्टी, पोस्ट सिंगरामऊ, जिला जौनपुर के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सुल्तानपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भोपाल से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। अपनी शैक्षणिक योग्यता और मेहनत के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

देवेश के इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि गांव और पूरे सिंगरामऊ क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि देवेश की उपलब्धि युवाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

उनकी सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।