जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना*
जौनपुर

यूपी पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्रद्धा पांडेय ने जीता रजत पदक,

शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़ाया क्षेत्रक्षेत्र का बढ़ाया गौरव

जौनपुर।** जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी बृजेश कुमार पांडेय की सुपुत्री श्रद्धा पांडेय ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित यूपी पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव, क्षेत्र और जनपद में हर्ष का माहौल है।

श्रद्धा पांडेय ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े भाइयों शनि पांडेय एवं शुभम पांडेय को दिया है। उनका कहना है कि भाइयों का निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास उनकी सफलता की राह में हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।

श्रद्धा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।